24 घण्टे ऑनलाइन

सावन में रोजाना करें ये काम, भगवान शिव की कृपा होगी प्राप्त

हिंदू धर्म में सावन (Sawan) माह का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भोलेशंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस माह व योग में पूजा…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में सावन (Sawan) माह का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भोलेशंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस माह व योग में पूजा करता है उसे भगवान शिव की कृपा से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस माह में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय रोजाना करने चाहिए। इन उपायों को करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, शिवजी को प्रसन्न करने के लिए इस माह में रोजाना क्या काम करें-

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए करें ये काम-

इस माह शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

सुख-शांति के लिए करें ये उपाय-

प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर नारियल अर्पित करने से सुख-शांति मिलती है तथा राहु जनित दोष में लाभ होगा। यदि ऋण की समस्या है तो सावन के मंगलवार को शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करें। शिवलिंग पर घी अर्पण से बरकत होती है।

मन की अशांति दूर करने के लिए करें ये उपाय-

चंद्रमा अशुभ प्रभाव दे रहा है और मन अशांत है तो सावन के हर सोमवार चावल की खीर मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। उसे साथ वापस ना ले जाएं।

पुत्र प्राप्ति के लिए करें ये उपाय-

दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से पुत्र की प्राप्ति होती है। पुत्र की प्राप्ति के लिए आप रोजाना शिवलिंग पर दूध अर्पित कर सकते हैं।

पापों का नाश करने के लिए करें ये उपाय-

शहद से रुद्राभिषेक करने से पापों का नाश होता है। जाने-अनजाने में हमसे कई तरह के पाप हो सकते हैं। इन पापों से मुक्ति के लिए आप शिवलिंग पर शहद अर्पित कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।