24 घण्टे ऑनलाइन

रोजाना करें ये एक काम, नहीं रहेगी आर्थिक तंगी

कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को पैसों (Money) से जुड़ी प्रॉब्लम्स लाइफ में झेलनी पड़ती है। वहीं, घर की नेगेटिव एनर्जी का असर जीवन पर भी पड़ सकता है। कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे…

24GhanteOnline
January 21, 2026
2 min read

कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को पैसों (Money)  से जुड़ी प्रॉब्लम्स लाइफ में झेलनी पड़ती है। वहीं, घर की नेगेटिव एनर्जी का असर जीवन पर भी पड़ सकता है। कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है। वास्तु विद्या में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से न केवल आप सिर्फ अपने घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं बल्कि अपनी आर्थिक दिक्कतों को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में, जिससे पैसों (Money) की दिक्कत दूर हो सकती है-

1. केले के पेड़ की पूजा: भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए आपको हर गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। वहीं, संभव हो तो हर दिन सुबह के वक्त केले के पेड़ के समक्ष एक घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

2. नमक: कई बार घर की नेगेटिव एनर्जी भी आपके आर्थिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।

3. दीपक जलाएं: घर में सुबह के समय रोज दीपक जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। घर में पूजा-पाठ सही ढंग से हो तो जीवन के दुख-दर्द और पैसों की प्रॉब्लम दूर हो सकती है।

4. तुलसी पूजन- तुलसी जी को रोजाना अर्घ्य दें और सुबह-शाम इनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है।

5- घर को साफ-सुथरा रखें: घर की सफाई करना बहुत जरूरी माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। वहीं, फालतू समान इकट्ठा करके न रखें। कबाड़ को आज ही घर से बाहर करें। रोज सुबह उठने के बाद घर की साफ-सफाई करें।

6- सूर्य को जल दें: रोजाना सूर्य को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से माना जाता है। धार्मिक दृष्टि में सूर्य की शुभ दृष्टि करियर में सफलता हासिल करने में मदद करेगी, जिससे आपकी आर्थिक दिक्कत भी दूर हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।