गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश
हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व और इससे जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना कर परेशानियों से बचते हुए जीवन को संवारा जा सकता हैं। आज गुरुवार (Thursday) का दिन हैं जो कि भगवान श्री विष्णु (Shri Vishnu) को…

हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व और इससे जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना कर परेशानियों से बचते हुए जीवन को संवारा जा सकता हैं। आज गुरुवार (Thursday) का दिन हैं जो कि भगवान श्री विष्णु (Shri Vishnu) को समर्पित होता हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए आज के दिन पूजन करते हुए उपाय भी किए जाते हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जानना जरूरी हैं कि कहीं आप इस दिन कोई गलती तो नहीं कर रहे। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरुवार (Thursday) को क्या कार्य करने से बचना चाहिए और किस उपाय से विशेष लाभ मिलेगा।
- इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं व साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल या मंदिर में जाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करके आरती करें। मान्यता है कि इसे गुरु दोष दूर होने के साथ जीवन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ उपाय को नियमित रूप से 51 गुरुवार तक करें।
- गुरुवार (Thursday) के दिन तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
- इस दिन घर का कबाड़ बेचने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि का नाश होता है। पारिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ बच्चों पर नकारात्मकता हावी होने पर उनका पढ़ाई में ध्यान भी नहीं लगता है।
- गुरुवार (Thursday) के दिन बाल, नाखून व दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। इसके अलावा बाल व कपड़े धोने से भी बचना चाहिए। नहीं तो कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इसके कारण जीवन परेशानियां व संतान संबंधी दुख भी हो सकता है।
- इस दिन किसी को उधार देने की गलती ना करें। कहा जाता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब हो सकती है। इसके कारण जीवन में पैसों की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
