24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

दिवाली (Diwali) का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा और आराधना की जाती है। पुराणों के अनुसार, महालक्ष्मी कार्तिक…

24GhanteOnline
October 20, 2025
2 min read

दिवाली (Diwali) का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा और आराधना की जाती है।

पुराणों के अनुसार, महालक्ष्मी कार्तिक अमावस्या की रात में स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में प्रवेश करती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं, लेकिन इस दिन कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। दीपावली पर हुई इन गलतियों का असर आर्थिक जीवन पर पड़ सकता है।

दिवाली (Diwali) के दिन इन 10 कामों को करने से बचें


1- दिवाली के दिन सुबह देर तक सोते ना रह जाएं। जल्दी उठें और पूजा-पाठ करें।

2- दिवाली (Diwali) के दिन नाखून काटना, शेविंग जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं।

3- दिवाली के दिन घर को अव्यस्थित न रखें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

4- लक्ष्मी मां की अकेले पूजा ना करें। भगवान विष्णु के बिना उनका पूजन अधूरा माना जाता है।

5- घर में गंदगी न फैलाएं, क्योंकि लक्ष्मी माता का आगमन हमेशा वहीं होता है, जहां साफ सफाई हो।

6- इस दिन किसी भी गरीब या जरूरतमंद को घर से खाली हाथ नहीं लौटाएं।

7- लक्ष्मी की पूजा के समय तालियां नहीं बजानी चाहिए। आरती बहुत तेज आवाज में नहीं गाएं। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं।

8- दिवाली के दिन तोहफे देने का चलन है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी को भी चमड़े से बनी कोई चीज गिफ्ट न करें।

9- मूर्तियों को एक निश्चित क्रम में रखें। बाएं से दाएं भगवान गणेश, लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्तियां रखें। इसके बाद लक्ष्मण जी, श्रीराम और मां सीता की मूर्ति रखें।

10- दिवाली की पूजा के बाद पूजा कक्ष को बिखरा हुआ ना छोड़ दें। पूरी रात एक दीया जलाए रखें और उसमें घी डालते रहें। दिवाली पर कैंडल्स के बजाए ज्यादा से ज्यादा दीयों का इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।