24 घण्टे ऑनलाइन

डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । आजमगढ़, आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज जनपद आजमगढ़ के विकासखण्ड सठियांव के ग्राम पंचायत शाहगढ़ स्थित राजजानकी निकट जूनियर हाईस्कूल में आयोजित 'ग्राम चौपाल' एवं…

24GhanteOnline
January 22, 2026
2 min read
डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । आजमगढ़, आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज जनपद आजमगढ़ के विकासखण्ड सठियांव के ग्राम पंचायत शाहगढ़ स्थित राजजानकी निकट जूनियर हाईस्कूल में आयोजित 'ग्राम चौपाल' एवं 'स्वयं सहायता समूह' सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
निरीक्षण एवं प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी माताएं-बहनें आज आत्मनिर्भर बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई शक्ति प्रदान कर रही हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण


सम्बोधन के उपरान्त उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya)  ने शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया:
• आवास एवं रोजगार: 'डबल इंजन' सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबी, सहायता राशि के चेक और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
• पोषण एवं स्वास्थ्य: 'मिशन शक्ति' और 'पुष्टाहार अभियान' के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट की।
• अन्नप्राशन संस्कार: श्री मौर्य ने नन्हे बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान के द्वार तक विकास पहुँचाने का कार्य कर रही है। ग्राम चौपालों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।"

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, विनोद राजभर, भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनकर सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

लखनऊ। योगी सरकार की अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यूपी एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने…

अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कड़ा शिकंजा कस रहा है। इसी अभियान में यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार कर एक्यूआईएस (अलकायदा इन इंडियन…

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की विभीषिका में फंसे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के युवाओं की एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी की तलाश में गए दो युवकों के…