गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो नाबालिग जुड़वा बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी। घटना की सूचना मिलते…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो नाबालिग जुड़वा बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार (19 अप्रैल 2026) सुबह करीब 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो बच्चियों की हत्या (Double Murder) कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था। दोनों बच्चियों के शव लहूलुहान हालत में घर के अंदर पड़े मिले।फॉरेंसिक जांच और साक्ष्य संकलन
पुलिस उपायुक्त दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों मृत बालिकाओं की उम्र करीब 11 वर्ष थी। उनके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान पाए गए हैं।
आरोपी पिता गिरफ्तार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त पिता को हिरासत में ले लिया ह। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्या (Double Murder) के पीछे के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
डीसीपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया- हमें सुबह सूचना मिली थी कि एक पिता द्वारा अपनी दो पुत्रियों की हत्या कर दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है।
भारी पुलिस बल तैनात
इस घटना के बाद से अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जांच में और स्पष्टता आएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
