डायबिटीज मरीजों के लिए खास ड्राई फ्रूट्स के लड्डू
लड्डू की बात आते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है। लेकिन कैलोरी का क्या करें, अगर वजऩ बढ़ गया तो! अरे फिक्र नहीं। आपको एक ऐसे हेल्दी रेसिपी के बारे में बता रहें है जिनको आप दिल खोलकर खा सकते हैं। यहां तक कि इस ड्राई…
लड्डू की बात आते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है। लेकिन कैलोरी का क्या करें, अगर वजऩ बढ़ गया तो! अरे फिक्र नहीं। आपको एक ऐसे हेल्दी रेसिपी के बारे में बता रहें है जिनको आप दिल खोलकर खा सकते हैं। यहां तक कि इस ड्राई फ्रूट्स के लड्डू (Dry Fruits Laddoos) को डायबिटीज के मरीज़ भी खा सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स के बारे में आम तौर पर लोगों का मानना है इससे वजऩ बढ़ता है लेकिन एक मुट्ठी आपको कई तरह के बीमारियों से बचाने के साथ-साथ वजऩ को भी कंट्रोल करता है। इनमें विटामिन, मिनरल और पौष्टिकता भरपूर मात्रा में होता है। आज ही ड्राई फ्रूट्स के लड्डू (Dry Fruits Laddoos) खाइए, और डाइबिटीज़ तथा दिल की बीमारी जैसे रोगों को खुद से दूर करें।
सामग्री
1 कप बीजरहित खजूर
1 कप अंजीर
1 कप बड़े मुनक्के
आधा कप ग्रेट किया हुआ नारियल
आधा कप कटा हुआ बादाम
आधा कप कटा हुआ पिस्ता
आधा कप कटा हुआ काजू
आधा कप खसखस
1 बड़ा चम्मच मक्खन
विधि
- इस लड्डू को बनाने के लिए अंजीर को मिक्सर में पीस लें। साथ ही बड़े मुनक्के के बीज भी निकाल लें।
- अब एक पैन में मक्खन को गलने के लिए डाल दें। उसमें खजूर डालकर थोड़ा भून लेंगे। उसके बाद उसमें अंजीर, मुनक्का, बादाम, पिस्ता, काजू डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- उसके बाद एक प्लेट में खसखस और ग्रेट किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- लड्डू बन जाने के बाद इस मिश्रण में अच्छी तरह से रोल कर लें।
- लीजिए आपके लिए हेल्दी ड्राई फ्रूट्स का लड्डू (Dry Fruits Laddoos) तैयार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
