सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत
अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…

अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र अहमदाबाद शहर से लगभग 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित था। इसकी गहराई जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर मापी गई, जिसके कारण कुछ इलाकों में हल्का कंपन महसूस हुआ।
भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि, घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद और आसपास के कुछ शांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने कुछ सेकंड तक हल्की ध्रूजारी महसूस की, लेकिन अधिकांश लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।
भूकंप विज्ञानियों के अनुसार 2.6 तीव्रता का भूकंप सामान्य श्रेणी में आता है और इससे आमतौर पर किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं रहती। फिर भी विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की चिंता की बात नहीं बताई गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…
गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…
भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो (Indigo) की एक फ्लाइट में अचानक धुआं दिखाई देने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विमान के अंदर धुआं फैलने की सूचना मिलते ही यात्रियों में डर का माहौल बन गया और कई लोग घबरा गए। स्थिति को…
