24 घण्टे ऑनलाइन

इस चटनी से बढ़ेगा थाली का स्वाद, जानें ये आसान रेसिपी

लंच और डिनर में ज्यादातर लोग दाल, चावल रोटी, सब्जी का सेवन करते हैं. अक्सर देखा जाता है कि लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए थाली में अचार या चटनी भी जरूर रखते हैं. चटपटी चटनी किसी भी थाली का स्वाद बढ़ा देती है. आज हम…

24GhanteOnline
May 12, 2026
2 min read

लंच और डिनर में ज्यादातर लोग दाल, चावल रोटी, सब्जी का सेवन करते हैं. अक्सर देखा जाता है कि लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए थाली में अचार या चटनी भी जरूर रखते हैं. चटपटी चटनी किसी भी थाली का स्वाद बढ़ा देती है. आज हम आपको राजस्थानी स्टाइल  बताना बता रहे हैं. आप इस चटनी को घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं राजस्थानी चटपटी चटनी की रेसिपी.

राजस्थानी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने की सामग्री


- 5 लहसुन की कलियां
- 7-8 कश्मीरी सूखी लाल मिर्च
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1/4 कप पानी
- स्वादानुसार नमक

राजस्थानी लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने की रेसिपी


- एक मिक्सर ग्राइंडर में लहसुन की कलियां, कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालें.
- अब सामग्री का स्मूथ पेस्ट बना लें.

- अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें. एक बार जब राई चटकने लगे, तो तैयार चटनी को थोड़े से पानी के साथ पैन में डाले दें.

- अब पैन में सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और धीमी मीडियम आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि चटनी की कच्ची महक न चली जाए.

- जब चटनी की कच्ची महक जाने लगेगी तो इस स्टेज में चटनी का भी थोड़ा तेल निकल जाएगा.

- तैयार है राजस्थानी लहसून की चटनी (Garlic Chutney) . लंच-डिनर में सर्व करें राजस्थानी चटपटी चटनी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।