व्रत में खाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी पराठा, बनाना भी आसान
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का कठोर व्रत रखते हैं। हर कोई अपनी श्रद्धा, भक्ति और शक्ति के हिसाब से व्रत रखता है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो नवरात्रि का इस व्रत को सिर्फ जल…
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का कठोर व्रत रखते हैं। हर कोई अपनी श्रद्धा, भक्ति और शक्ति के हिसाब से व्रत रखता है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो नवरात्रि का इस व्रत को सिर्फ जल पीकर रहते हैं। वहीं ऐसे भी भक्त हैं, जो व्रत के दौरान एक वक्त भोजन या फलाहार करते हैं। व्रत के दौरान घरों में व्रतधारियों के लिए रोजाना तरह-तरह के व्रत वाले पकवान और भोजन बनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपके साथ खास और यूनिक पराठे की रेसिपी शेयर करेंगे। पराठे की ये रेसिपी बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट है, तो चलिए जानते हैं इसकी विधि।
राजगिरा पराठा (Rajgira Paratha) रेसिपी
सिंघाड़े और साबूदाना के बजाए इस बार व्रत के लिए राजगिरा से बनी इस स्वादिष्ट पराठे को जरूर ट्राई करें।
सामग्री -
- पनीर 100 ग्राम
- उबले हुए आलू 2 मीडियम
- बारीक कटा हरा धनिया 1/2 कप
- बारीक कटी हुई मिर्च 2
- कसा हुआ अदरक
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- कुटी हुई मूंगफली (भुनी हुई) 1/4 कप
- राजगिरा 1 और 1/2 कप
- देसी घी 2 बड़े चम्मच
कैसे बनाएं राजगिरा पराठा (Rajgira Paratha)
- एक बड़ा परात लें और उसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्री को डालकर मिक्स करें।
- सभी सामग्री की मदद से सॉफ्ट आटा गूंथ लें, आमतौर पर आटा गूंथने के लिए पान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- आटा तैयार हो जाए तो छोटी-छोटी लोई लें और हथेली की मदद से गोल कर लें।
- अब लोई को दबाकर चकले और बेलन (चकले और बेलन वास्तु टिप्स) की मदद से बेलकर पराठा बना लें।
- तवा पर पराठे (Rajgira Paratha) को डालकर सेंक लें और दोनों तरफ घी लगाएं।
- सुनहरा होने पर प्लेट में निकाल लें और दही एवं चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।
टिप्स
पराठा (Rajgira Paratha) के लिए आटा गूंथते वक्त एक से दो चम्मच दही भी डालें, इससे नरम आटा तैयार होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
