24 घण्टे ऑनलाइन

व्रत में खाएं फलाहारी आलू पेटीज, देर तक नहीं लगती भूख

आलू पेटीज (Aloo Patties) काफी पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। इसका स्वाद लेने के लिए लोग स्टॉल्स पर उमड़ पड़ते हैं। यह बेकरी पर भी मिल जाती है और काफी कुरकुरी (क्रिस्पी) होती है। बता दें कि व्रत के दौरान फलाहारी आलू पेटीज भी बनाई…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

आलू पेटीज (Aloo Patties) काफी पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। इसका स्वाद लेने के लिए लोग स्टॉल्स पर उमड़ पड़ते हैं। यह बेकरी पर भी मिल जाती है और काफी कुरकुरी (क्रिस्पी) होती है। बता दें कि व्रत के दौरान फलाहारी आलू पेटीज भी बनाई जाती है। वैसे भी हमारे देश में ऐसे कई धार्मिक मौके आते हैं, जब लोग व्रत करना पसंद करते हैं। ऐसे में आलू पेटीज (Aloo Patties) बढ़िया विकल्प है। ये डिश टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती। इसे बनाना भी काफी आसान है और कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती हैं।

आलू पेटीज (Aloo Patties) बनाने की  सामग्री


सिंघाड़ा आटा - 1 कटोरी
आलू – 1/2 किलो
दही - 1/2 कप
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 4
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
मूंगफली तेल - तलने के लिए
ड्राई फ्रूट्स कटे – 1 टेबल स्पून
तेल – फ्राई करने के लिए
सेंधा नमक - स्वादानुसार

आलू पेटीज (Aloo Patties) बनाने की विधि


- सबसे पहले आलू को उबाल लें और फिर उनके छिलके उतारकर एक-एक करते हुए एक बर्तन में मैश करते जाएं।
- अब हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें। इसके बाद अदरक का टुकड़ा कद्दूकस कर लें या कूट लें।
- इसके बाद मसले आलू में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और कुटा अदरक डालकर मिलाएं।
- मिश्रण में जीरा पाउडर और सिंघाड़े का आटा डालकर मिक्स करें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े और स्वादानुसार सेंधा नमक डालें और फिर मीडियम साइज की गोल-गोल बॉल्स तैयार कर लें।
- तैयार पेटीज बॉल्स को एक प्लेट में अलग रखते जाएं। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो तैयार किए आलू पेटीज डालकर डीप फ्राई करें। फ्राई करने के दौरान पेटीज पलट-पलटकर चलाते भी रहें।
- पेटीज को तब तक तलना है जब तक कि उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए। इसके साथ ही पेटीज को कुरकुरे होने तक तलें।
- इसके बाद एक प्लेट में फ्राइड आलू पेटीज निकाल लें। इसी तरह सारी पेटीज (Aloo Patties) बॉल्स को तलते जाएं। इन्हें दही या रायते के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…