व्रत में खाएं लौकी कुट्टू के पकौड़े, नोट कर लें आसान रेसिपी
सावन (Sawan) के दिनों में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं। व्रत के दौरान फलाहार का सेवन किया जाता है, ऐसे में अगर आप फलाहारी चीजों के साथ कुछ नया बनाना चाहते हैं, जो स्वाद से भरपूर हो तो आप कुट्टू और…
सावन (Sawan) के दिनों में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं। व्रत के दौरान फलाहार का सेवन किया जाता है, ऐसे में अगर आप फलाहारी चीजों के साथ कुछ नया बनाना चाहते हैं, जो स्वाद से भरपूर हो तो आप कुट्टू और लौकी के पकौड़े (Lauki Kuttu Pakodas ) बना सकते हैं।
कुट्टू का आटा व्रत में आपको एनर्जेटिक रखेगा और लौकी के अपने कई फायदे हैं। यहां हम आपको कुट्टू और लौकी के पकौड़ों (Lauki Kuttu Pakodas ) की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा और इसका स्वाद घर के बड़ों के साथ साथ बच्चों को भी खूब भाएगा।
कुट्टू के पकौड़े (Lauki Kuttu Pakodas ) बनाने के लिए सामग्री
आधा कप कुट्टू का आटा
3 हरी मिर्च
आधा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
200 ग्राम लौकी
1/2 छोटा चम्मच जीरा
आधा कच्चा आम स्लाइस में कटा
पानी जरूरत के अनुसार
आवश्यकता अनुसार सेंधा नमक
कुट्टू के पकौड़े (Lauki Kuttu Pakodas ) बनाने की विधि
कुट्टू के पकौड़े (Lauki Kuttu Pakodas ) बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को कद्दूकस कर लें और एक बड़े बाउल में निकाल लें।
अब कद्दूकस की हुई लौकी में आधा कप कुट्टू का आटा, 3 हरी मिर्च, आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं।
अब 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, जीरा और आधा कच्चा आम स्लाइस में कटा हुआ इस मिक्स में मिलाएं।
आवश्यकता अनुसार सेंधा नमक के साथ जरूरत के अनुसार पानी डालें। ध्यान रखें कि लौकी में पानी होता है तो इसमें पानी बहुत कम पड़ेगा।
अब धीमी आंच पर कड़ाही में घी गर्म करें।
जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें एक एक करके हाथ या चम्मच की मदद से पकौड़े तलने के लिए डालें।
पकौड़ों को गोल्डन होने तक तलें और फिर टिश्यू पेपर पर निकालें।
आपके पकौड़े (Lauki Kuttu Pakodas ) तैयार हैं, इसे हरी चटनी से साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
