सावन के व्रत में खाएं सामक चावल की इडली, जानें बनाने का तरीका
सावन (Sawan) की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ लोगों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना भी शुरू कर दिया है। सोमवार के दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ व्रत रखते हैं। इस बार सावन 2 महीने तक है…
सावन (Sawan) की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ लोगों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना भी शुरू कर दिया है। सोमवार के दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ व्रत रखते हैं। इस बार सावन 2 महीने तक है ऐसे में अगर आप भी हर सोमवार व्रत रहते हैं तो यहां हम आपको फलहार के लिए सामक चावल की इडली (Samak Rice Idli) की रेसिपी बताने वाले हैं। सामक के चावल व्रत में खाए जाते हैं। इन चावलों के कई फायदे होते हैं, आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सामक चावल की इडली (Samak Rice Idli) बनाने के लिए सामग्री
- सामक के चावल- 1 कप
- साबूदाना- आधा कप
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- चुटकीभर- बेकिंग सोडा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
सामक की इडली (Samak Rice Idli) बनाने की रेसिपी
इडली (Samak Rice Idli) बनाने के लिए सबसे पहले सामक के चावलों और साबूदाना को अलग अलग पानी में 4 से 5 घंटे के लिए भिगा दें।इसके बाद दोनों को निकालकर मिक्सी में 1 या 2 चम्मच पानी के साथ महीन पीस लें।
इस बैटर को कम से कम 12 घंटे या रातभर के लिए फूलने के लिए रख दें।
अगले दिन बैटर में नमक मिक्स करें और इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं।
इसके बाद बैटर को इडली के सांचों में हल्का तेल लगाने के बाद डालकर स्टीम कर लें।
आपकी इडली ((Samak Rice Idli) )तैयार है। इसे आप व्रत में मजे से चटनी के साथ खा सकते हैं।
आप इस इडली को घी में फ्राई करके भी खा सकते हैं।
सामक चावल इम्यूनिटी बूस्टर होता है इसके साथ ही इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद है, सामक के चावलों में होने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
