24 घण्टे ऑनलाइन

1xBet मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सेलेब्स-क्रिकेटरों की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी जल्द ही खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों की संपत्ति अटैच करेगी। संपत्तियां अटैच कर ईडी इस मामले चार्जशीट दाखिल करेगी। ईडी ने जांच में पाया…

24GhanteOnline
September 28, 2025
2 min read

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी जल्द ही खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों की संपत्ति अटैच करेगी। संपत्तियां अटैच कर ईडी इस मामले चार्जशीट दाखिल करेगी।

ईडी ने जांच में पाया कि एंडोर्समेंट फीस से खरीदी गई संपत्तियां प्रोसीड्स ऑफ क्राइम यानि अपराध की आय से कमाया गया पैसा है। कुछ संपत्तियां विदेश में भी होने की आशंका है। अभी तक इस मामले में क्रिकेटर्स युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन और अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजरा से पूछताछ हो चुकी है।

उर्वशी रौतेला (India Ambassador for 1xBet) को भी बुलाया गया, लेकिन वह विदेश में होने से पेश नहीं हुईं। ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet पर 22 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाया है।

दरअसल, जांच में कई मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है, जिन पर सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने का आरोप है। इसके साथ ही साथ टैक्स चोरी और निवेशकों को धोखा देने का भी संदेह है।

दरअसल, मामला अब केवल एंटरटेनमेंट और खेल जगत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके धागे वित्तीय संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय पेमेंट गेटवे तक भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। जांच एजेंसी का फोकस इस पर है कि आखिर इस ऐप के प्रचार में कौन-कौन शामिल थे और उनकी सहभागिता कितनी गहरी थी। प्रचार के बदले में भुगतान किस माध्यम से हुआ। क्या उसमें हवाला या मनी-लॉन्ड्रिंग की भूमिका शामिल थी?

Tags:1xBet

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।