24 घण्टे ऑनलाइन

ईडी की न‍ियम‍ित जांच, प्रदेश सरकार का कोई लेना-देना नहीं : मुख्‍यमंत्री साय

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई काे लेकर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कई तरह के घाेटाले किए हैं। ईडी केंद्रीय एजेंसी है, उसमें प्रदेश का…

24GhanteOnline
March 10, 2025
2 min read

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई काे लेकर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कई तरह के घाेटाले किए हैं। ईडी केंद्रीय एजेंसी है, उसमें प्रदेश का कोई लेना देना नहीं है। यह ईडी की न‍ियम‍ित जांच है। उन्‍होंने (CM Vishnudev Sai) कहा क‍ि जब भी ईडी कार्रवाई की है तो कांग्रेस प्रदेश सरकार पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाती है, जो गलत है। उल्‍लेखनीय है क‍ि ईडी की कार्रवाई पर विधानसभा में भी हंगामा हुआ है, जिसके बाद कांग्रेस के सभी विधायक कार्रवाई का बहिष्कार कर भिलाई के लिए रवाना हो गये हैं।

इधर, भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कांग्रेस की पांच साल तक जो सरकार थी, उसमें तरह-तरह किस स्कैम और घोटाले हुए हैं। जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि कई लोग जेल के अंदर भी हैं और कई लोग जेल जाने की तैयारी में हैं। ईडी की यह नियमित जांच है, इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप पूरी तरह से गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ईडी की कार्रवाई है। ईडी केंद्रीय एजेंसी है, उसमें प्रदेश का कोई लेना-देना नहीं है।

ED की टीम पर हमला, भूपेश बघेल के घर से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फेंके ईंट-पत्थर


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छापा मारा है। भिलाई स्थित उनके निवास पर ईडी सुबह से छापेमारी कर रही है। भूपेश बघेल के घर सहित 14 अन्य जगहों पर केंद्रीय एजेंसी ने छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि, केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमिततओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन मानसरोवर कॉलोनी स्थित बंगला में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह 7:00 बजे तीन ईनोवा कार से पहुंची थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…