24 घण्टे ऑनलाइन

सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

‘संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे’ इस विज्ञापन ने दूरदर्शन पर सालों तक खूब धूम मचाई। अंडों को अच्छी सेहत के लिए जरूरी बताया जाता है। आम तौर पर देखा जाता है कि घरों में अंडों से बने ऑमलेट बनाए जाते हैं, जो बेहद चटपटे और…

24GhanteOnline
July 31, 2026
2 min read
सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

‘संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे’ इस विज्ञापन ने दूरदर्शन पर सालों तक खूब धूम मचाई। अंडों को अच्छी सेहत के लिए जरूरी बताया जाता है। आम तौर पर देखा जाता है कि घरों में अंडों से बने ऑमलेट बनाए जाते हैं, जो बेहद चटपटे और टेस्टी होते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अंडों से परहेज करते हैं। आज हम आपको टमाटर और बेसन से बनने वाले ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet)  की रेसिपी बताएंगे। इसे शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं क्योंकि इसमें अंडे का प्रयोग नहीं होता। ये टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet) फटाफट तैयार हो जाता है। इसमें ज्यादा सामग्री नहीं लगती।

टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet) बनाने की सामग्री 


बेसन - 1 कप
टमाटर - 1 गोलाकार कटा
प्याज- 1 बारीक कटा
हरी मिर्च - 2
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - 1 कद्दूकस किया हुआ
अजवायन - आधा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - फ्राई करने के लिए

टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet) बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, कद्दूकस किया हुआ टमाटर, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब एक कप पानी डालकर इसका गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें। घोल ज्यादा पतला या बहुत टाइट ना बन जाए कि पैन पर आसानी से फैल न पाए।
- इसे अच्छी तरह से ढककर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गैस पर पैन रखकर इसमें घी या तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो एक करछुल बेसन के घोल को डालकर अच्छी तरह से फैला दें। यह ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए।
- अब इसके ऊपर कटे हुए टमाटर के 2-3 टुकड़े रख दें। चारों तरफ थोड़ा घी डाल दें ताकि ये तवे या पैन पर चिपके नहीं।
- धीमी आंच पर ढककर इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अब दूसरी तरफ पलट कर भी ऐसे ही पकाएं।
- ढक्कन हटाकर देख लें कि दोनों ओर से अच्छी तरह से बेसन का घोल सुनहरा भूरा हो गया है या नहीं।
- इसे एक प्लेट में निकाल लें। तैयार है टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट(Tomato Besan Veg Omelet) । इसे टोमेटो सॉस या फिर धनिया, पुदीना की चटनी के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…