एक करोड़ के इनामी समेत आठ नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने पहुंचाया यमलोक
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला के लुगूबुरु पहाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों (Naxalites) को ढेर किया है। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी विवेक दस्ते भी शामिल…

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला के लुगूबुरु पहाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों (Naxalites) को ढेर किया है। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी विवेक दस्ते भी शामिल है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य समान बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि इनामी नक्सली विवेक दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के मुंडा टोली व सोसो के नजदीक यह मुठभेड़ सोमवार सुबह शुरू हुई। सर्च अभियान के साथ ही साथ मृतक नक्सलियों की पहचान भी की जा रही है।
आठ नक्सली (Naxalites) किए ढेर
सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को बोकारो जिला के लुगूबुरु पहाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर गोलीबारी से इलाका गूंज उठा। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 8 नक्सलियों को ढेर किया है।मुठभेड़ के बाद अब तक सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से 2 इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक पिस्टल, 8 देशी राइफल समेत अन्य समान बरामद किया है।
मारा गया एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली (Naxalites)
बताया जा रहा है कि एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के भ्रमणशील होने की गुप्त सूचना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में जवानों द्वारा की गई फायरिंग में एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी के सदस्य विवेक सहित उसके दस्ते के आठ नक्सली मारे गए हैं।
दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार पुल के नीचे गिरी, 2 साल की मासूम समेत छह की मौत
मृतकों में 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली अरविंद यादव और 10 लाख का इनामी साहेब राम मांझी भी शामिल है। हालांकि अभी भी सर्च अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
