24 घण्टे ऑनलाइन

ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे, शहरों में 24 घंटे मिल रही बिजली: एके शर्मा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को लेकर मीडिया से…

24GhanteOnline
June 5, 2026
2 min read

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हुई है, फिर भी प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 20 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आंधी, तूफान अथवा अन्य तकनीकी कारणों से कहीं व्यवधान उत्पन्न होने पर विभाग की टीमें तत्काल मरम्मत कार्य में जुट जाती हैं।

स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, आधुनिक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं बिजली आपूर्ति में बाधा आती है या कोई तकनीकी समस्या सामने आती है, तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दें। शिकायत प्राप्त होने पर उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) के आगमन को लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान ऊर्जा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें