24 घण्टे ऑनलाइन

एक बार फिर विवादों में एल्विश यादव! फाजिलपुरिया संग शूट ने खड़ी की कानूनी मुश्किलें

‘Bigg Boss 2’ विनर एंड यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब नई मुश्किल में फंस गए हैं। ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने पीएमएलए (PMLA) की स्पेशल कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि, वो अकेले नहीं हैं, उनके साथ…

24GhanteOnline
October 16, 2025
2 min read

‘Bigg Boss 2’ विनर एंड यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब नई मुश्किल में फंस गए हैं। ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने पीएमएलए (PMLA) की स्पेशल कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि, वो अकेले नहीं हैं, उनके साथ पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया पर भी एक्शन लिया गया है। इस दौरान चार्जशीट में चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी बनाया गया है। यह भी सांपों के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ मामला है। पहले भी कोबरा कांड को लेकर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर नोएडा में केस दर्ज हुआ था। हालांकि, अब एक और मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।

एल्विश (Elvish Yadav) के खिलाफ ED का एक्शन


हाल ही में जानकारी मिली कि पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट दाखिल की है। गुरुग्राम में यह कोर्ट है, जहां एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है। साथ ही चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी बनाया गया है। हाल ही में पता लगा कि कोर्ट मामले पर संज्ञान लेने के बाद दोनों को जल्द तलब करेगा।

दरअसल ईडी की जांच में जो खुलासा हुआ है, उसमें पता लगा कि सिंगर फाजिलपुरिया के गाने ’32 बोर’ से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी।

वहीं, इसी पैसे से बिजनौर में 3 एकड़ जमीन 50 लाख में खरीदी गई थी। वहीं, एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फाजिलपुरिया के बैंक अकाउंट से कुल 3 लाख रुपये जब्त हुए हैं। जबकि स्काई डिजिटल कंपनी के खाते से 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

दरअसल इस मामले में ईडी ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) और पंजाबी सिंगर की करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति भी अटैच की है। यह मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें दोनों ने सांपों के साथ शूटिंग की थी। बताते चले कि इसी मामले में पहले ‘कोबरा कांड’ को लेकर एल्विश यादव पर नोएडा में मामला दर्ज हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…