24 घण्टे ऑनलाइन

केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित

देहारादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है। यह एम्स (AIIMS) का सरकारी हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है जिसका पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। हेलिकॉप्टर में सवार सभी…

24GhanteOnline
May 17, 2025
2 min read

देहारादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है। यह एम्स (AIIMS) का सरकारी हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है जिसका पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एम्स ऋषिकेश का एक सरकारी हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ। राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोग, जिसमें पायलट भी शामिल था, सुरक्षित हैं।

केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग के समय कोई तकनीकी दिक्कत आने की वजह से हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया। यह एयरएंबुलेंस केदारनाथ धाम एक मरीज को लेने पहुंचा था। गढ़वाल प्रशासन के मुताबिक एयर एंबुलेंस ने ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लगभग लैंड कर चुका था। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने की वजह से यह सीधे नीचे उतर गया।

OMG! 18 स्कूलों से 12वीं में कोई भी छात्र नहीं हुआ पास, रिजल्ट रहा जीरो परसेंट


जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ (Kedarnath) पहुंचा था। लैंडिंग से ठीक पहले हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीपैड से लगभग 10 मीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। इस दौरान हेलिकॉप्टर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

हेलिकॉप्टर की इस सफल इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।