24 घण्टे ऑनलाइन

मॉनसून के दिनों में लें गर्मागर्म हॉट एंड सॉर सूप का स्वाद

मॉनसून (Monsoon) का मौसम जारी हैं जिसमें चटपटे जायकों का स्वाद तो बहुत लिया जाता हैं लेकिन तबियत खराब होना का डर भी लगा रहता हैं। ऐसे में इन दिनों में गर्म सूप का सेवन फायदेमंद साबित होगा। आज इस कड़ी में हम आपके लिए हॉट…

24GhanteOnline
July 11, 2025
2 min read

मॉनसून (Monsoon) का मौसम जारी हैं जिसमें चटपटे जायकों का स्वाद तो बहुत लिया जाता हैं लेकिन तबियत खराब होना का डर भी लगा रहता हैं। ऐसे में इन दिनों में गर्म सूप का सेवन फायदेमंद साबित होगा। आज इस कड़ी में हम आपके लिए हॉट एंड सॉर सूप (Hot and Sour Soup) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद के साथ ही सेहत भी प्रदान करता है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

हॉट एंड सॉर सूप (Hot and Sour Soup) बनाने की सामग्री

- टोफू 150 ग्राम
- हरा प्याज 2
- बैमबू शूट्स 1/4 कप
- गाजर 2 मध्यम
- फ्रेंच बीन्स 5-6
- फूल गोभी के 1/4 कप छोटे कटे टुकड़े
- वेजिटेबल स्टॉक 3 कप
- कॉर्न फ्लोर 2 बड़े चम्मच
- पानी 4 बड़े चम्मच
- नमक 1 छोटा चम्मच

- सोया सॉस 2 छोटा चम्मच
- कुटी सफेद मिर्च 3/4 छोटा चम्मच
- सफेद सिरका डेढ़ बड़ा चम्मच
- तेल डेढ़ छोटा चम्मच

हॉट एंड सॉर सूप (Hot and Sour Soup) बनाने की बनाने की विधि

टोफू को लंबाई में लगभग एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। हरी प्याज को धोकर काट लें। गाजर को धोकर सॉफ कर लें। अब इसे गोल गोल काट लें। बैमबू शूट्स को केन से निकालकर अच्छे से धो लें।

फ्रेंच बीन्स को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। कॉर्न स्टार्च को गुनगुने पानी में अच्छे से घोलें, जिससे की उसमें गुठली ना आने पाए।

अब एक बर्तन गरम करें, तेल डालें और गाजर को एक मिनट भूनें। अब हरी प्याज के अलावा सभी सब्जियाँ और टोफू डालें और लगभग एक और मिनट ले लिए भूनें।

अब इसमें वेजिटेबल स्टॉक, नमक, सफेद मिर्च, सोया सॉस और सफेद सिरका डालें और एक उबाल लें। अब इसमें धीरे-धीरे कॉर्न स्टार्च का घोल डालें और बराबर चलाते रहें। सूप गाढ़ा होने लगेगा।

एक और मिनट पकाकर आँच बंद कर दें। अब इसमें कटा हुआ हरा प्याज मिलाएँ। स्वादिष्ट हॉट एन सॉर सूप (Hot and Sour Soup) तैयार है सर्व करने के लिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।