24 घण्टे ऑनलाइन

ठंडी-ठंडी सुबह में मज़ा लीजिये गरमा गर्म सूप का

सर्दी के मौसम में हर कोई सूप पीना पंसद करता है। ऐसे में सर्दी को दूर भगाने के लिए आप गर्मा-गर्म रोस्टेड स्वीट पटेटो सूप (Sweet Potato Soup) का मजा ले सकते है। स्वीट पोटैटो सूप (Sweet Potato Soup) बनाने की सामग्रीः…

24GhanteOnline
November 19, 2025
2 min read

सर्दी के मौसम में हर कोई सूप पीना पंसद करता है। ऐसे में सर्दी को दूर भगाने के लिए आप गर्मा-गर्म रोस्टेड स्वीट पटेटो सूप (Sweet Potato Soup) का मजा ले सकते है।

स्वीट पोटैटो सूप (Sweet Potato Soup) बनाने की सामग्रीः


शकरकंदी- 2

शिमला मिर्च- 2 (कटी हुई)

ऑलिव ऑयल- 4 टेबलस्पून

प्याज- 2 (मोटे कटे हुए)

धनिया- 2 स्टिक (कटा हुआ)

लौंग, लहसुन पेस्ट- 4

चिकन- 1 लीटर (स्टॉक क्यूब)

काली मिर्च- 1 पिंच

लाल मिर्च पाउडर- 0.5 टीस्पून

नमक- 1 पिंच

चिल्ली फ्लेक्स- 0.5 टीस्पून (गार्निश के लिए)

बीन स्प्राउट्स- 5 ग्राम (गार्निश के लिए)

क्रीम फ्रैसिच- 50 मि.लीटर (गार्निश के लिए)

स्वीट पोटैटो सूप (Sweet Potato Soup) बनाने की विधिः


1. ओवन को 180°C तक प्रहीट करें।

2. बेंकिंग शीट पर शिमला मिर्च और शकरकंदी रख कर उसपर तेल लगाने के बाद उसे 20-25 मिनट तक रोस्ट कर लें।

3. एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज और धनिया को 1 मिनट तक फ्राई करके इसमें रोस्ट शकरकंदी डालकर पका लें।

4. इसके बाद इसमें चिकन स्टॉक क्यूब और सारी सामग्री डालकर 20-25 मिनट तक सब्जियों के सॉफ्ट होने तक पकाए।

5. अब इसमें क्रीम डालकर इसे बीन स्प्राउट्स और चिल्ली फ्लेक्स के साथ गार्निश करें।

6. आपका रोस्टेड स्वीट पटेटो सूप बन कर तैयार है। इसे बाउल में डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।