24 घण्टे ऑनलाइन

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

कभी कभी ऐसा होता है कि हमें समझ में ही नहीं आता कि आज खाने में क्‍या सब्‍जी बनाई जाए। तो आज हम आपकी परेशानी हो खतम कर देते हैं और एक ऐसी आलू की रेसिपी बनाना सिखाते हैं, जो सचमुच काफी टेस्‍टी होती है। अगर आपको आलू पसंद…

24GhanteOnline
August 24, 2026
2 min read

कभी कभी ऐसा होता है कि हमें समझ में ही नहीं आता कि आज खाने में क्‍या सब्‍जी बनाई जाए। तो आज हम आपकी परेशानी हो खतम कर देते हैं और एक ऐसी आलू की रेसिपी बनाना सिखाते हैं, जो सचमुच काफी टेस्‍टी होती है।

अगर आपको आलू पसंद है तो इन खट्टे मीठे आलू (sour-sweet potatoes) को बनाना ना भूलें। शाकाहारियों के लिये यह एक टेस्‍टी रेसिपी है, जिसमें आलू की सब्‍जी में गुड़ मिलाया जाता है और पूड़ी के साथ खाया जाता है। तो अपने परिवार की तारीफें लूटने के लिये इस रेसिपी को पढ़ना ना भूलें।

सामग्री-


उबला आलू - 500 ग्राम

इमली का पेस्‍ट- 2 चम्मच

गुड़ - 2 चम्मच, कसा हुआ

प्याज - 2 मध्यम आकार के

तेल - 2 बड़े चम्मच

जीरा - 1/2 चम्मच

सूखे लाल मिर्च - 3-4

अदरक का पेस्ट - 2 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

नमक - स्वाद अनुसार

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

काला नमक - 1/4 चम्मच

ताजा धनिया - 1 गुच्‍छा

बनाने की विधि -


एक नॉन स्‍टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें बारीक प्‍याज डालें।

फिर जीरा और सूखी लाल मिर्च डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।

अब इसमें अदरक पेस्‍ट, हल्‍दी पावडर, धनिया पावडर डाल कर चलाएं। उसके बाद इसमें उबले हुए आलू हाथों से तोड़ कर डालें और मिक्‍स करें।

फिर ¼ कप पानी डाल कर ऊपर से नमक, लाल मिर्च पावडर, काला नमक, इमली का पेस्‍ट भी मिलाएं।

इसके बाद गुड़ डालें और 5 मिनट तक पकाएं। जब देंखे कि आलू में मसाला अच्‍छी तरह से मिक्‍स हो गया है तो, ऊपर से हरी हुई धयिना छिड़के और सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।