24 घण्टे ऑनलाइन

इस देश में HMPV के बीच M-Pox के नए वैरिएंट की एंट्री, इतने लोग हुए संक्रमित

चीन में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) कहर बरपा ही रहा था कि इस बीच M-Pox वायरस के एक नए वैरिएंट क्लेड 1बी ने दस्तक दे दी है। यह संक्रमण कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) से आए एक यात्री में पाया गया है। साथ ही व्यक्ति के…

24GhanteOnline
January 9, 2025
2 min read

चीन में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) कहर बरपा ही रहा था कि इस बीच M-Pox वायरस के एक नए वैरिएंट क्लेड 1बी ने दस्तक दे दी है। यह संक्रमण कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) से आए एक यात्री में पाया गया है। साथ ही व्यक्ति के संपर्क में आने से चार अन्य लोग भी संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेन वार्डों में रखा गया है। चीन में पहले से ही HMP वायरस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में मंकीपॉक्स संक्रमण के नए वैरिएंट ने स्वास्थ्य महकमे की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

मंकीपॉक्स (M-Pox) के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद चीन के CDC (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) ने अन्य प्रांतों (झेजियांग, ग्वांगडोंग, बीजिंग और तियानजिन) में टेस्टिंग और ट्रेसिंग की सुविधा बढ़ा दी है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की है। एमपॉक्स या मंकीपॉक्स के जो नए मामले (क्लेड 1बी) सामने आए हैं, उसमें व्यक्ति के शरीर पर लाल चकते और रैशेस देखने को मिले हैं। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मंकीपॉक्स वायरस एक वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर जानवरों से इंसान में फैलता है।

USA के जंगलों में लगी आग से हाहाकार, 5 मौतें; कई हॉलीवुड सेलिब्रेटी के बंगले समेत 1000 घर जलकर खाक


चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अधिकारियों ने कहा कि एमपॉक्स (M-Pox) के मरीजों में चकत्ते और दाद जैसे लक्षण दिखे है। शुरू में यह शरीर पर लाल धब्बों दिखते हैं, जो आगे चलकर फफोले या फुंसी बनकर बहने लगते हैं। बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द एमपॉक्स के सामान्य लक्षण हैं।

CDC ने लोगों से की अपील


सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने लोगों से संक्रमित राज्यों में जाने से बचने की सलाह दी है। सीडीसी ने कहा कि लोग अभी उन राज्यों में ना जाएं, जहां पर संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। सीडीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट पर इसके लिए एक नोटिस जारी किया है, जिसमें लोगों से एमपॉक्स रोगियों या एमपॉक्स के संदिग्ध लक्षण दिखाने वाले व्यक्तियों के संपर्क से बचने का भी आग्रह किया गया है।यह सामान्य सर्दी और सांस से संबंधी बीमारी है। एमपॉक्स के लक्षण आमतौर पर 2-4 सप्ताह तक रहते हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…