24 घण्टे ऑनलाइन

इन मेकअप टिप्स से बढ़ जाएगी आपकी आंखों की खूबसूरती

आंखो (Eyes) की खूबसूरती चेहरे की सुन्दरता को और भी बढ़ा देती है। कहते है की आँखे दिल का आइना होती है जो यह बता देती है की आप किस तरह के इंसान है। आपके मन के भाव से लेकर आपके स्वभाव को भी आँखों बता देती है।ऐसे में सही तरह…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read
इन मेकअप टिप्स से बढ़ जाएगी आपकी आंखों की खूबसूरती

आंखो (Eyes) की खूबसूरती चेहरे की सुन्दरता को और भी बढ़ा देती है। कहते है की आँखे दिल का आइना होती है जो यह बता देती है की आप किस तरह के इंसान है। आपके मन के भाव से लेकर आपके स्वभाव को भी आँखों बता देती है।ऐसे में सही तरह से किया गया आई मेकअप (Eye Makeup) आपकी आँखों की खूबसूरती को भी बढ़ा देता है। आज हम आपको बतायेंगे कुछ ऐसे तरीको के बारे में जिनसे आप अपनी आँखों की खूबसूरती बढ़ा सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में...

* आई मेकअप (Eye Makeup) आपकी आंखों पर ज्‍यादा समय तक टिका रहें इसके लिए सबसे पहले आंखों को ऑयल फ्री करने के लिए हल्‍का प्राइमर लगाना जरूरी होता है। प्राइमर आंखों के ऊपर लगाएं और इसे आईब्रो तक फैलाएं। चेहरे के प्राइमर की तरह ही आंखों का प्राइमर वहां की त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाकर आई मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है।

eyes,beautiful,eye makeup tips,beauty tips,eye beauty tips ,आई मेकअप टिप्स

*पिंक प्रिटी आई मेकअप (Eye Makeup) करने के लिए आंखों में ब्लैक आई पेंसिल से आंखों को अच्छी तरह से हाईलाइट कर लें, फिर आईलिड पर शिमर वाला पिंक शेड लगाएं और पर्ल कलर को मिला के आईलिड के ऊपर वाले हिस्से में लगाएं। ऊपर और नीचे दोनों पलकों में गाढा मस्कारा लगाएं।
eyes,beautiful,eye makeup tips,beauty tips,eye beauty tips ,आई मेकअप टिप्स

*स्मोकी आईलुक देने के लिए आंखों में पहले ब्लैक कलर का काजल और आईलाइनर लगाकर आंखों को थोडा बढा आकार दें। फिर उसके बाद ब्लैक और ब्राउन आईशैडो को एक साथ मिलाकर आईलिड पर लगाएं। अब इसके बाद व्हाइट गोल्ड या कॉपर कलर से हाईलाइटिंग करें और ऊपर-नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं। इसके साथ ऑरेंज शेड की लाइट लिपस्टिक का यूज करें।

*आँखों को बोल्ड दिखने के लिए पर्पल, ग्रीन, ब्लू आई शैडो ट्राई कर सकती हैं। स्मोकी आई मेकअप के लिए हमेशा लाइट कलर के आई शैडो बेस को डार्क कलर के साथ लगाएं। इसे ब्रश की सहायता से आंखों के कोनों और नीचे की पलकों के बीच में लगाएं। पलकों पर आईशैडो को लगाने के बाद उसको अच्‍छे से फैलाएं। इसको ब्‍लेंड करने के लिए आप अपनी उंगलियों या किसी क्लीन मेकअप ब्रश का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…