फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही
सिद्धार्थनगर। एक परिवार एक पहचान योजना के तहत फैमिली आईडी व आधार अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने…
सिद्धार्थनगर। एक परिवार एक पहचान योजना के तहत फैमिली आईडी व आधार अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र सही से भरा जाय। प्रत्येक सीएचसी पर शुक्रवार को आधार बनाने का कैम्प लगाया जाय। सोमवार को किसी एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर कैम्प का आयोजन किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फर्जी आधा कदापि न बने। कामन सर्विस सेन्टरों पर फर्जी आधार बनाने की शिकायत मिल रही है ऐसा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इन्डो-नेपाल बार्डर पर आधार सेन्टरों का निरीक्षण करने जाने वाले सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को सूचना देगे तथा निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजेंगे।
फैमिली आईडी के सम्बन्ध निर्देश दिया कि जनपद में जितने गैर राशन कार्डधारक है उन सभी लोगो का फैमली आईडी बनाया जाना है। इस कार्य की प्रगति के लिए समस्त बीडीओ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक व कोटेदारों से सहयोग लेकर चिन्हित कराकर उन परिवारों का फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से बनाया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस जनपद के निवासी जो विभागों में कार्यरत है उनका फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से बनाये जाये। इसका पर्यवेक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी देखेंगे। जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए डीएसटीओ ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में फैमिली आईडी बनने की प्रगति धीमी है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए समस्त ईओ को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों का फैमिली आईडी कार्ड की प्रगति बढ़ाये। सिद्धार्थनगर जनपद का प्रदेश में फैमिली आईडी बनाने में पाचवॉ स्थान है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में फैमिली आईडी बनाने का कार्य बढ़ाया जाये जिससे जनपद प्रदेश में ए श्रेणी में आ जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, समस्त उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
