24 घण्टे ऑनलाइन

आज किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, बीजेपी ऑफिस और मॉल के बाहर पार्क करेंगे ट्रालियां

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकालेंगे। मार्च की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों ने शनिवार…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकालेंगे। मार्च की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों ने शनिवार को एक बैठक भी बुलाई थी। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने कभी भी देश को निराश नहीं किया। हमारे अन्नदाता आमरण अनशन और हड़ताल कर रहे हैं। पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंजाब में करीब 200 से ज्यादा जगहों पर एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर सड़कों पर मार्च करेंगे। इसी तरह का विरोध पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है। 26 जनवरी के राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) के आह्वान पर किसान नेताओं ने कहा कि वे उस दिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपने ट्रैक्टर भाजपा कार्यालयों, बड़े शॉपिंग मॉल और साइलो के बाहर पार्क करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और पंजाब के किसान संगठन एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के सदस्यों ने भी ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकालेंगे का ऐलान किया।

देश का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की देता है प्रेरणा: सीएम योगी


संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में विरोध करते हुए ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकालने का आह्वान किया है। पंजाब में ट्रैक्टर मार्च तहसील स्तर पर होगा। इस दौरान ट्रैक्टर अपने-अपने गांव से एक निश्चित रास्ते के जरिए तहसील में एक पॉइंट तक जाएंगे और फिर अपने-अपने गांव लौट जाएंगे। ये प्रदर्शन कम से कम 100 तहसीलों में किया जाएगा।

3 साल पहले भी निकाला था ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) 


आपको बता दें कि साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान किसानों इसी तरह का ट्रैक्टर मार्च निकाला था। उस वक्त किसानों का ये मार्च लाल किले तक पहुंच गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…