24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन के रंग के अनुसार चुने कपड़ों का रंग, दिखेंगे परफेक्ट

फैशन (Fashion) के इस दौर में कपड़ों (Clothes) में नए-नए डिजाईन और रंग आने लगे हैं। जिसके चलते कपड़ों का चयन करना बहुत मुश्किल हो जाता हैं, जिसमें आप सुन्दर और खूबसूरत लगे, पहले माना जाता था कि लड़कों के लिए ब्ल्यू और…

24GhanteOnline
January 30, 2026
3 min read
स्किन के रंग के अनुसार चुने कपड़ों का रंग, दिखेंगे परफेक्ट

फैशन (Fashion) के इस दौर में कपड़ों (Clothes) में नए-नए डिजाईन और रंग आने लगे हैं। जिसके चलते कपड़ों का चयन करना बहुत मुश्किल हो जाता हैं, जिसमें आप सुन्दर और खूबसूरत लगे, पहले माना जाता था कि लड़कों के लिए ब्ल्यू और लड़कियों के लिए पिंक कलर पर्फेक्ट हैं। लेकिन अब इस फैशन (Fashion) के दौर में ऐसा नहीं हैं, इन रंगों का चुनाव आपको अपने स्किन टोन के मुताबिक करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह के कपडे आपके स्किन टोन के हिसाब से आप पर जाचेंगे।

* सांवला रंग :

यदि आपकी त्वचा का रंग गेहुंआ से ज्यादा गहरा है तब भी आपके सामने बहुत सारी कलर ऑप्शंस हैं। सांवले रंग के लोगों पर खाकी, डार्क पर्पल, मरून, ग्रे, लाल, हल्का नीला, ऑरेंज और पिंक कलर के कपड़े फबते हैं। इस स्किन टोन के लोगों को ब्राउन और हल्के हरे रंग से परहेज करना चाहिए। गोल्ड आपके स्किन टोन पर अच्छा लगता है। आप एक्सेसरीज में गोल्ड टोन का इस्तेमाल करें। फिर भी ड्रेसिंग और स्टाइलिंग का कोई भी नियम नहीं होता है। आप अपनी ड्रेसिंग को कितने आत्मविश्वास के साथ कैरी कर पाते हैं, इससे आपकी स्टाइल तय होती है।

 

fashion tips according to skin tone color,fashion tips,latest fashion tips,fashion trends ,स्किन टोन,फैशन,फैशन टिप्स

* लाइट स्किन :

लाइट स्किन का मतलब है की आपका रंग गोरा है, और लोग सोचते है की गोरा रंग होने के कारण उन पर सफ़ेद या कला रंग ज़्यादा सूट करेगा लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप गोरे हैं तो ब्लैक और व्हाइट को अवॉयड करें। ये आपके लुक को डल बनाते है। और इनके बजाय पस्टेल या ब्राइट कलर्स जैसे की ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड को चुने। आप चाहे तो सिल्वर भी चुन सकती है ये आपके स्किन टोन को एक ग्लोइंग और ब्राइट लुक देता है।

* गेहुंआ रंग :

हमारे देश में ज्यादातर इसी रंग के लोग हुआ करते हैं। इस रंग की त्वचा वाले लोगों के लिए कपड़ों के रंग थोड़े सीमित हो जाते हैं। इन्हें ब्राउन, टैन, खाकी, हरा, ऑरेंज, पीला, ग्रे, नेवी ब्लू, ब्लैक जैसे रंग सूट करेंगे। पेस्टल शेड्स से दूर रहें और एकदम सफेद के प्रयोग से बचें। गेहुंआ रंग की त्वचा के लोगों पर गोल्डन अच्छा लगता है। तो यदि आप एक्सेसरी या फिर ज्वैलरी पहनना चाहते हैं, तो गोल्ड को तरजीह दें।

* साफ रंग :

जिन लोगों का रंग साफ होता है, जिसे हम गोरा कह सकते हैं, वैसे तो वे हर तरह के रंग पहन सकते हैं, लेकिन उन पर नीला, हरा, गुलाबी, बैंगनी आदि ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप गहरे रंग जैसे गहरा नीला और गहरा लाल पहनेंगे, तो आकर्षक लगेंगे। काले और सफेद रंग से परहेज करें। या जितना हो सके, उतना काम प्रयोग करें। बहुत साफ रंग के लोग यदि सोना पहनेंगे, तो बहुत खूबसूरत नहीं लगेगा। चांदी का प्रयोग करें या फिर चांदी से मिलती-जुलती धातु का प्रयोग करें। कहने का तात्पर्य यह है कि एक्सेसरीज में चांदी से बनी ज्वैलरी का प्रयोग किया जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…