24 घण्टे ऑनलाइन

जरूर खिलाएं गाय को रोटी, दूर होगी ये दिक्कतें

हिंदू धर्म में गाय (Cow) को मां के समान माना गया है। गाय को पवित्र मानने के साथ ही गौ माता की पूजा की जाती है और पूर्ण सम्मान दिया जाता है। गाय के दूध के साथ-साथ गोमूत्र और गाय के गोबर (गोमय) का भी विशेष महत्व है। ऐसे…

24GhanteOnline
February 22, 2026
2 min read

हिंदू धर्म में गाय (Cow) को मां के समान माना गया है। गाय को पवित्र मानने के साथ ही गौ माता की पूजा की जाती है और पूर्ण सम्मान दिया जाता है। गाय के दूध के साथ-साथ गोमूत्र और गाय के गोबर (गोमय) का भी विशेष महत्व है। ऐसे में भारतीय ज्योतिष परंपरा में भी माना गया है कि गाय (Cow) से सभी देवताओं का वास होता है और गाय से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन में आने वाली विपत्तियों को दूर किया जा सकता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, गाय को रोटी खिलाने से कई रोग- दोष दूर होते हैं, बल्कि परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है। यही कारण है कि हिंदू परिवारों में किचन में सबसे पहली रोटी गाय के लिए बनाने की परंपरा रही है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, सप्ताह में इन तीन दिनों में गाय को रोटी जरूर खिलाना चाहिए, जिससे शुभ फल मिलता है।

रविवार को खिलाएं गाय (Cow) को रोटी


वास्तु के मुताबिक, रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से अशांत ग्रहों का दोष कम होता है। रविवार को गाय को रोटी खिलाने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य दोष हैं, तो उसका असर कम हो जाता है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

गुरुवार भी शुभ दिन


गाय (Cow) को रोटी खिलाने के लिए गुरुवार का दिन भी शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, गुरुवार को गाय को रोटी खिलाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार का संबंध बृहस्पति भगवान से होता है। जातक के कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

दूर करें शनिदोष


वास्तु के मुताबिक, यदि किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार को गाय को रोटी जरूर खिलाना चाहिए। शनिवार को गाय को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। यदि काली गाय को रोटी खिलाई जाए तो ज्यादा लाभ ज्यादा मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…