24 घण्टे ऑनलाइन

होली' पर मेहमानों को खिलाएं घर में बनी 'गुजिया' और 'नारियल के लड्डू

होली (Holi) एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। ये त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। इस साल होलिका दहन 07 मार्च को किया जाएगा और एक दिन बाद यानी 08 मार्च को रंगों की होली…

24GhanteOnline
February 27, 2026
3 min read

होली (Holi) एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। ये त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। इस साल होलिका दहन 07 मार्च को किया जाएगा और एक दिन बाद यानी 08 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

त्योहार चाहे कोई भी हो, मीठे के बगैर पूरा नहीं होता। वहीं बात अगर होली की हो, तो घर पर आए मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए आप गुजिया (Gujiya) और नारियल के लड्डू (Coconut Laddu) बहुत ही आसानी से बना सकती है। आइए जानें इन दोनों पकवानों की रेसिपी के बारे में...

गुजिया (Gujiya)  सामग्री


सामग्री भरावन के लिए

मावा 500 ग्राम

शक्कर 500 ग्राम पिसी हुई

किशमिश 50 ग्राम

सूखा नारियल 100 ग्राम

छोटी इलाइची 08 कूटी हुई

काजू 100 ग्राम, घी 03 बड़े चम्मच

आटे के लिए मैदा 500 ग्राम

थोड़ा पानी

आटे में डालने के लिए घी

घी गुजिया फ्राई करने के लिए।

बनाने का विधि


- सबसे पहले भरावन के लिए सामान तैयार करें। एक कड़ाही में मावा डालें और इसे ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद अलग बर्तन में निकाल लें।

- इसके बाद सूखे नारियल को घिस लें, इलायची को छीलकर कूट लें और काजू को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लें।

- जब मावा ठंडा हो जाए तो पिसी चीनी, काजू, इलायची और नारियल को इसमें मिला दें।

- अब गुजिया का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले घी को पिघलाकर छने हुए मैदा में डालें घी। इतना डालें कि हाथ में आटे को लेकर मुट्ठी बांधने पर आटा हल्का बंधने लगे।

- इसके बाद पानी को हल्का गुनगुना करके सख्त आटा गूंथ लें।

- इस आटे को एक बर्तन में रखें और उस पर एक कपड़ा रखकर ढक दें।

- करीब 15 मिनट बाद आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से गूंथें। इसके बाद छोटी छोटी लोइयां बना लें।

- अब चकले पर लोई रखकर गोल पूड़ी की तरह बेलें।

- इसे सांचे पर रखें और इसके बीच में भरावन भरें।

- इसके बाद किनारों पर पानी लगाकर इसे सांचे की मदद से चिपका लें।

- इसके बाद गुजियों के ऊपर कोई दोहरी परत में चादर डाल दें, ताकि इसमें हवा न लगे। अब एक-एक करके सारी गुजिया ऐसे ही तैयार करें।

- अब कड़ाही में घी गर्म करें और गुजियों को मीडियम आंच पर सेंके।

- हल्का ब्राउन होने दें। इसके बाद एक बर्तन में निकाल लें। तैयार है गुजिया।

नारियल के लड्डू (Coconut Laddu) सामग्री


सूखा नारियल- कद्दूकस किया हुआ

मिल्क पाउडर

दूध

चीनी

काजू- कटे हुए

बादाम- कटे हुए

बनाने की विधि


- सबसे पहले आप सूखे नारियल को कद्दूकस करें।

- उसके बाद मिक्सी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और उसमें काजू और बादाम दोनों को मिलाएं।

- अब ग्राइंड करने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। अब पैन को मंदी आंच पर रखें और घी डालें ।

- अब पैन में मिश्रण को डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें।

- जब बुरादा का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से चलाएं। ध्यान रहे ज्यादा दूध न डालें।

- अब आप मिश्रण में मिल्क पाउडर और चीनी डालकर चलाएं।

- कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से थोड़ा सा नारियल छिड़कें।

- अब हल्के हाथों से लड्डू बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।