24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी में ठंडक देगा ये शरबत, खुशबू और जयका दोनों ही है कमाल के

रसोई में कई मसाले होते हैं और सभी की अपनी-अपनी खासियत होती है। इस लिस्ट में इलायची का नाम भी प्रमुखता से आता है। इलायची के इस्तेमाल से कई चीजों का स्वाद बढ़ जाता है। इलायची की खूशबू और जायका दोनों ही कमाल होते हैं। आज हम…

24GhanteOnline
April 12, 2025
2 min read

रसोई में कई मसाले होते हैं और सभी की अपनी-अपनी खासियत होती है। इस लिस्ट में इलायची का नाम भी प्रमुखता से आता है। इलायची के इस्तेमाल से कई चीजों का स्वाद बढ़ जाता है। इलायची की खूशबू और जायका दोनों ही कमाल होते हैं। आज हम आपको इलायची के शरबत (Elaichi Sharbat) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसका सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद है। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है। इलायची का शरबत पीने से शरीर में ताजगी के साथ ठंडक भी आ जाती है। यह हेल्दी ड्रिंक की कैटेगरी में आता है। चिलचिलाती धूप से आने के बाद अगर यह ड्रिंक मिल जाए तो क्या कहने। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आप अगर इसे घर पर बनाकर पीना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई विधि फॉलो कर अपनी मुश्किल आसान कर सकते हैं।

इलायची का शरबत (Elaichi Sharbat) बनाने की सामग्री


इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
नींबू रस – 2 टी स्पून
काला नमक – 1/2 टी स्पून
नींबू स्लाइस – 2
चीनी – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 8-10
ठंडा पानी – 4 कप

इलायची का शरबत (Elaichi Sharbat) बनाने की विधि


- सबसे पहले इलायची लें और उन्हें छीलकर अच्छे से कूटकर पाउडर तैयार कर लें।
- आप चाहें तो मार्केट से सीधा इलायची पाउडर भी लाकर उपयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें 4 कप ठंडा पानी डाल दें।
- इसके बाद उसमें स्वादानुसार चीनी डालें और चम्मच की मदद से अच्छे से घोल दें।
- इसके बाद चीनी के पानी में नींबू रस, काला नमक और इलायची पाउडर मिक्स कर घोल दें।
- अब इलायची शरबत (Elaichi Sharbat)  में कुछ आइस क्यूब्स के टुकड़े डालकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अगर आप एकदम ठंडा इलायची शरबत (Elaichi Sharbat) पीना चाहें तो बर्तन को कुछ वक्त के लिए फ्रिज में भीरख सकते हैं।
- इसके बाद शरबत (Elaichi Sharbat)  को ग्लास में डालकर उसमें ऊपर से 2-3 आइस क्यूब्स डालें। नींबू की स्लाइस लगाकर शरबत (Elaichi Sharbat)  को सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।