छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, बदले में मांगा ऐसा तोहफा जो बन जाए उनकी जिंदगी आसान
धनबाद में रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। लेकिन इस मुलाकात की खास बात यह रही कि राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने…

धनबाद में रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। लेकिन इस मुलाकात की खास बात यह रही कि राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने स्कूल और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं।
छात्राओं ने जर्जर स्कूल भवन, बुनियादी सुविधाओं की कमी और रास्ते में मनचलों से होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। कुछ छात्राओं ने चोरी और अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों को दी।
DC आदित्य रंजन ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिए स्कूलों की व्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को समझने का भी प्रयास किया गया है।
सुरक्षा को लेकर उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और जांच कराने का आश्वासन दिया। इस पहल ने रक्षाबंधन के त्योहार को पुलिस और जनता के बीच भरोसे की एक खूबसूरत तस्वीर में बदल दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल ने छात्रों की मांगों पर…
भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ (Samporna Jharkhand Bandh ) का मंगलवार को पलामू में भी…
रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई
JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विधानसभा मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) पर स्याही…
कार्बन फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार्बन फैक्ट्री (Carbon Factory) के बॉयलर में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाके का प्रभाव इतना तेज था कि कुछ ही पलों में पूरी…
