मुश्किलों में घिरे एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ, इस मामले में दर्ज हुई FIR
लखनऊ। यूपी के लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ (Shreyas Talpade-Alok Nath) समेत 7 पर धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर विस्तार थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर…
लखनऊ। यूपी के लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ (Shreyas Talpade-Alok Nath) समेत 7 पर धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर विस्तार थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (एलयूसीसी) कंपनी में निवेश का झांसा देकर 9 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगा है।
बॉलीवुड स्टार्स के अवाला, कंपनी के संचालक डॉक्टर उत्तम सिंह राजपूत, संजीव वर्मा, समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन और आरके शेट्टी को भी आरोपी बनाया गया है। समीर अग्रवाल फिलहाल दुबई में छिपा है। जबकि, एलयूसीसी का निदेशक डॉक्टर उत्तम सिंह राजपूत अब तक फरार है।
दरअसल, श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और आलोक नाथ (Alok Nath) को ब्रांड एंबेसडर बताकर द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (एलयूसीसी) ने चिटफंड स्कीम निकाली थी। आरोप है कि 6 साल में दोगुना रकम देने का झांसा देकर 45 लोगों से 9.12 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। संचालकों ने एजेंट के तौर पर जुड़ने वालों को मैनेजर का पद देकर अन्य लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। करोड़ों रुपये हड़पने के बाद नवंबर माह में सोसाइटी के कार्यालय अचानक से बंद होने लगे। पीड़ितों ने मोहनलालगंज और बीकेटी कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान निवेशकों ने कोर्ट में अर्जी दायर की। आदेश पर गोमतीनगर विस्तार थाने में फिल्म अभिनेताओं और संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
त्रिवेणीनगर के शिवलोक निवासी अनीस अहमद ने बताया कि करीब 8 साल पहले बाराबंकी जमूहरिया निवासी डॉ. उत्तम सिंह राजपूत से मुलाकात हुई थी। बातचीत में उत्तम सिंह ने खुद को गोमतीनगर विस्तार स्थित द लोन अर्बन सोसाइटी की जोनल शाखा से जुड़ा होना बताया। समझाया कि कंपनी में निवेश पर 6 साल में रकम दोगुना हो जाएगी। बताया कि उक्त कोआपरेटिव सोसाइटी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। साथ ही केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय में रजिस्टर्ड है। पीड़ित अनीस ने शुरुआत में टुकड़ों में 10 लाख रुपये जमा किए।
44 लोगों से करवाई इन्वेस्टमेंट
रसीद के एवज में बॉन्ड और पासबुक दी गई। अनीस के मुताबिक, उनकी ही तरह द लोनी अर्बन सोसाइटी के गोमतीनगर विस्तार दफ्तर में अन्य निवेशक भी आते हैं। कंपनी ने उन्हें सोसाइटी का मेंबर बनाकर और लोगों से निवेश कराकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। अनीस ने लखनऊ, सीतापुर, जौनपुर और उन्नाव के 44 लोगों से करीब 9.02 करोड़ रुपये का निवेश कराया। जून 2024 से कम्पनी के अधिकारी टाल मटोल करने लगे। गोमतीनगर विस्तार स्थित ऑफिस पर ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद, दलित युवती की हत्या पर कह दी ये बात
पीड़ित अनीस ने बताया कि सोसाइटी का रजिस्टर्ड ऑफिस गाजियाबाद और प्रशासनिक कार्यालय इंदौर में दर्ज है। सोसाइटी संचालक डॉ. उत्तम सिंह ने अभिनेताओं आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) से चिटफंड स्कीम का प्रचार कराया था। बड़े नामों को जुड़ा हुआ जान कर निवेशक भी भरोसा कर बैठे और करोड़ों रुपये लगा दिए। अनीस की शिकायत पर डॉ. उत्तम सिंह, संजीव वर्मा, समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन, आरके शेट्टी, श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और आलोक नाथ के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
