24 घण्टे ऑनलाइन

नोएडा के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लाई भीषण आग, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 18 के शॉपिंग कॉम्पलेक्स (Shopping Complex) में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह आग कृष्णा अपरा प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में लगी है।…

24GhanteOnline
April 1, 2025
1 min read

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 18 के शॉपिंग कॉम्पलेक्स (Shopping Complex) में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह आग कृष्णा अपरा प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में लगी है। कहा जा रहा है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स (Shopping Complex) के भीतर फंसे लोगों ने सांस लेने के लिए शीशे तोड़ दिए। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग चौथी मंजिल से रस्सी के जरिए नीचे उतर रहे हैं।

इस कॉम्पलेक्स (Shopping Complex) में कई कंपनियों के दफ्तर हैं। आग लगने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर काम करने वाले बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए।

सोने ने तोड़े अबतक के सभी रिकॉर्ड, 93 हजार पार पहुंचा


फायर विभाग मौके पर पहुंच गया है और आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। कहा जा रहा है कि अभी भी भीतर दो से तीन आदमी फंसे हुए हैं। कई लोगों को बचाया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें