24 घण्टे ऑनलाइन

गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदीं छात्राएं

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग (Fire) लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कमरे में धुआं भरते देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं कमरे से निकलकर जान…

24GhanteOnline
March 28, 2025
3 min read

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग (Fire) लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कमरे में धुआं भरते देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं कमरे से निकलकर जान बचाने के लिए भागने लगीं।

गर्ल्स हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं हैं। सभी छात्राएं आग (Fire) से घिरता देख जान बचाने की कोशिश करने लगी। कुछ छात्राओं ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

पूरी घटना नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल की है। इसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी छात्राओं को सुरक्षित हॉस्टल से बाहर निकाल लिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में देर शाम अचानक आग लग गई, जिससे हॉस्टल में अफ़रा तफ़री का माहौल हो गया। जिस समय आग लगी हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं मौजूद थीं।

आग लगने से पूरी इमारत में धुआं ही धुआं भर गया। इसके बाद हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्राएं घबरा गईं और कई छात्राएं बचने के लिए मदद के लिए चिल्लाने लगीं। धुएं की वजह से सांस लेने में छात्राओं को दिक्कत होने लगी थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। छात्राओं का कहना है कि जब आग लगी तो ज्यादातर छात्राएं हॉस्टल में ही मौजूद थी। कुछ पढ़ाई कर रही थी और कुछ छात्राएं आराम कर रही थी।

कुणाल कामरा ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, कॉमेडियन ने की अग्रिम जमानत की मांग


घटना के दौरान एक छात्रा ने डर की वजह से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटे आई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी विनोद कुमार पांडे अपनी टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे। पूरी इमारत में धुआं भरा हुआ था, जिससे दमकल कर्मियों को भी अंदर जाने में मुश्किलें हो रही थी। दमकल कर्मी सुरक्षा उपकरण पहनकर अंदर पहुंचे और हॉस्टल की दूसरी मंजिल में फंसी छात्राओं को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास शुरू कर दिया।

दमकल विभाग के FSO विनोद कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला की हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर लगे एक कमरे की AC का कंप्रेशर फटने से आग लगी है। आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें