लखनऊ में HMPV की एंट्री, जांच में पॉजिटिव पाई गई महिला
लखनऊ। लखनऊ में एचएमपीवी (HMPV) वायरस के लक्षण मिलने पर राजेन्द्र नगर निवासी ऊषा शर्मा नामक महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने इसकी पुष्टी की…
लखनऊ। लखनऊ में एचएमपीवी (HMPV) वायरस के लक्षण मिलने पर राजेन्द्र नगर निवासी ऊषा शर्मा नामक महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने इसकी पुष्टी की है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने मीडिया को बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग की एचएमपीवी वायरस के लक्षण दिखने वाले हर व्यक्ति पर नजर है।
इसी दौरान प्राइवेट चरक अस्पताल से बलरामपुर अस्पताल में एक महिला का केस आया है, जिसमें एचएमपीवी (HMPV) वायरस के लक्षण बताये गये हैं। इसके लिए महिला को भर्ती करा कर पुन: जांच कराया गया है और जांच सैम्पल को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। जहां से शनिवार की सुबह तक रिपोर्ट आ जायेगी।
इस देश में HMPV के बीच M-Pox के नए वैरिएंट की एंट्री, इतने लोग हुए संक्रमित
डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि महिला के परिजन को रिपोर्ट आने के बाद ही कोई मेडिकल कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। फिलहाल महिला को अलग वार्ड में रखकर सांस सम्बंधित उपचार आरम्भ करा दिया गया है। महिला की देखभाल डाक्टरों की एक टीम कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
