मिट्टी का टीला ढहने से दबकर पांच लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम
कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले में मिट्टी ढहने (Earthen Mound) से दबकर पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की…
कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले में मिट्टी ढहने (Earthen Mound) से दबकर पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, डॉक्टर ने वहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टीकरडीह की है। यहां घरों में पुताई के लिए तालाब के किनारे मिट्टी की खुदाई चल रही थी। इसी समय मिट्टी का टीला (Earthen Mound) अचानक भरभराकर ढह गया। मिट्टी के नीचे कई लोग दब गए।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद शव को बाहर निकाला गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी के टीकरडीह गांव का है।
प्रत्यक्षदर्शी हरिओम पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 6 बजे गांव के 8 लोग घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने टीले पर पहुंचे थे। वे दो घंटे तक टीले को खोदते रहे। मिट्टी का टीला (Earthen Mound) पहले से कमजोर था। सुबह 8 बजे अचानक टीले का एक हिस्सा धंस गया। कई टन मिट्टी आकर गिर गई। वहां मौजूद सभी नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई।
भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है… शाहिद अफरीदी ने पार की बेशर्मी की सारी सीमाएं
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, मिट्टी इतनी ज्यादा थी कि वह बाहर नहीं निकाल पाए। 15 मिनट के बाद एक शव निकाला गया। इसके बाद 20 मिनट के अंदर बाकी लोगों को निकाला गया।"
इनकी हुई मौत
पुलिस की जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दब जाने से 17 साल की खुशी, 18 साल की सुमन, 50 साल की कछराई देवी, 35 साल की ममता और 30 साल की लालती की मौत हो गई।
वहीं, सपना, मैना देवी, सुगन और टीकरडीह को हल्की चोट लगी है। ये सभी कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
