24 घण्टे ऑनलाइन

देश में कोरोना से पांच और मरीजों की मौत, एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार के पार

नयी दिल्ली: देशभर में कोराना (Corona) संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 4026 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37 पहुंच गयी है।…

24GhanteOnline
June 3, 2025
2 min read

नयी दिल्ली: देशभर में कोराना (Corona) संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 4026 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37 पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4026 पहुंच गयी। अभी तक 2700 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक जनवरी से अब तक 37 लोगों की मौत हुयी है।

पिछले 24 घंटों में काेरोना (Corona) संक्रमण के 65 सक्रिय मामले सामने आये हैं और 512 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है लेकिन इस अवधि के दौरान पांच और मरीजों की जान चली गयी। जिन पांच मरीजों की मौत हुई उनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के एक-एक, महाराष्ट्र के दो मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिये, या फिर मास्क का इस्तेमाल करने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा है।

कुल सक्रिय मामलों के सबसे अधिक 1416 केरल में और उसके बाद 494 महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 393 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 397, पश्चिम बंगाल में 372, कर्नाटक में 311, तमिलनाडु में 215, उत्तर प्रदेश में 138, राजस्थान में 75, हरियाणा में 44, आंध्र प्रदेश में 28, पुड्डुचेरी में 27, मध्य प्रदेश में 21, झारखंड, छत्तीसगढ और बिहार में 11-11, ओडिशा में 15, जम्मू-कश्मीर और पंजाब नौ-नौ, गोवा में आठ, असम में छह, सिक्किम और तेलंगाना में चार-चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तीन, मिजोरम में दो और चंड़ीगढ़ में कोरोना के दो सक्रिय मामले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…