24 घण्टे ऑनलाइन

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए और किसी भी प्रकार का बैकलॉग तुरंत खत्म किया जाए। विशेषकर चारधाम यात्रा को…

24GhanteOnline
April 6, 2026
2 min read

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए और किसी भी प्रकार का बैकलॉग तुरंत खत्म किया जाए। विशेषकर चारधाम यात्रा को देखते हुए कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित किया जाए।

सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयकों को गैस एजेंसियों और वितरकों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि खतौनी में अंश निर्धारण के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार, नैनीताल सहित मैदानी जनपदों में इस कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे को भी प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करने को कहा।

बैठक में कुंभ-2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने संबंधित विभागों को आवश्यक शासनादेश (जीओ) शीघ्र जारी करने और जिन परियोजनाओं के लिए टीएसी एवं ईएफसी अनुमोदन आवश्यक है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस बैठक में प्रमुख सचिव एल. फेनाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, विनोद कुमार सुमन और आनन्द स्वरूप सहित मंडलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत और सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें