24 घण्टे ऑनलाइन

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा (Lodheshwar Mahadeva) धाम में सोमवार को उस समय श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा…

24GhanteOnline
August 17, 2026
2 min read
लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा (Lodheshwar Mahadeva) धाम में सोमवार को उस समय श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

सुबह करीब आठ बजे अचानक आसमान में हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनाई दी तो मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की नजरें आसमान की ओर उठ गईं। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों के ऊपर फूलों की बारिश होने लगी। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा धाम गूंज उठा। श्रद्धालु पुष्पवर्षा के बीच भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन में जुटे रहे। वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी फूलों की वर्षा हेलीकॉप्टर द्वारा हुई है।हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि लोधेश्वर महादेव का विकास उन्होंने कॉरिडोर बनाकर करवाया है।

इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह और पूर्व विधायक शरद अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुष्पवर्षा का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को महादेवा पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों ने इसे भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनुपम अवसर बताया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें