24 घण्टे ऑनलाइन

दादी मां के नुस्खों से पाएं ग्लोइंग त्वचा

खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आज हम आपको ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन (Beautiful Skin) लिए कुछ घरेलू उपाय (home remedies) बताएंगे। इन उपायों को करने से आपकी त्वाच में निखार आने लगेगा। आमतौर पर कई…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read

खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आज हम आपको ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन (Beautiful Skin) लिए कुछ घरेलू उपाय (home remedies) बताएंगे। इन उपायों को करने से आपकी त्वाच में निखार आने लगेगा। आमतौर पर कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा पर साइड इफेक्ट होने का खतरा भी रहता है। त्वचा का ध्यान रखने के लिए प्राकृतिक और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है।

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद होती है। त्वचा के लिए भी ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है। ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें और फिर टी बैग को ठंडा होने के रख दें। टी बैग के ठंडा हो जाने पर इसमें ब्राउन शुगर और क्रीम मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से साफ पानी से धोएं। आप इस उपाय को सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

खूबसूरत त्वचा के लिए नींबू का रस, जैतून का तेल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इस उपाय को करने से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए जायफल को पीस लें और फिर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इस उपाय को करने से चेहरे में निखार आने लगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।