24 घण्टे ऑनलाइन

इस माला इस समय करें धारण, मिलेंगे शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा तुलसी की माला (Tulsi Mala) पहनने से भी व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। तुलसी की माला पहनने के साथ ही कुछ नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए,…

24GhanteOnline
July 28, 2026
2 min read
इस माला इस समय करें धारण, मिलेंगे शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा तुलसी की माला (Tulsi Mala) पहनने से भी व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। तुलसी की माला पहनने के साथ ही कुछ नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए, तभी इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलता है। आइए, जानते हैं कि साल के किन दिनों में तुलसी की माला का प्रयोग करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।

तुलसी की माला (Tulsi Mala) धारण करने के लाभ


हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में तुलसी की माला पहनने से कई लाभ मिलते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति तुलसी की माला (Tulsi Mala) धारण करता है, उसके जीवन में खुशहाली आती है।

इस समय करें धारण


तुलसी की माला (Tulsi Mala) पहनने के लिए प्रदोष काल सबसे अच्छा समय माना जाता है। इसके अलावा तुलसी की माला सोमवार, गुरुवार या बुधवार को भी पहनी जा सकती है। लेकिन रविवार या अमावस्या के दिन इसे धारण नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान भी इस माला का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आप किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर शुभ समय में तुलसी माला भी धारण कर सकते हैं।

न करें इन चीजों का सेवन


तुलसी की माला (Tulsi Mala) पहनने वाले व्यक्ति को कभी भी मांस, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लहसुन और प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने पर तुलसी की माला के लाभ प्राप्त नहीं होते हैं। हमेशा सात्विक भोजन का ही सेवन करें।

इस तरह करें धारण


जब भी तुलसी की माला (Tulsi Mala) उतारें, तो उसे गंगाजल से शुद्ध करने के बाद ही दोबारा पहनें। साथ ही प्रतिदिन तुलसी की माला का प्रयोग करने के बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…