24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश का स्वाद लगता हैं जबरदस्त, इस रेसिपी से घर पर ही बनाएं ढ़ाबा स्टाइल

ज्यादातर घरों में आलू रोजाना बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन एक जैसी आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो मसालेदार दम आलू की टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार करें। इस सब्जी को आप बच्चों और बड़ों के टिफिन के लिए बना सकते हैं।…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

ज्यादातर घरों में आलू रोजाना बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन एक जैसी आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो मसालेदार दम आलू की टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार करें। इस सब्जी को आप बच्चों और बड़ों के टिफिन के लिए बना सकते हैं। जो लोग मसालेदार सब्जी खाना पसंद करते हैं उन्हें दम आलू की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए।

दम आलू (Dum Aloo) बनाने के लिए चाहिए


- 7 से 8 छोटे आलू

- एक कप दही

- एक मुट्ठी काजू

-दो सूखी लाल मिर्च

- एक तेज पत्ता

- एक छोटा चम्मच जीरा

-3 से 4 हरी मिर्च

- एक छोटा टुकड़ा अदरक

-10-12 लहसुन की कलियां

- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर

- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

- आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

- नमक स्वाद अनुसार

- एक चम्मच कसूरी मेथी

- गार्निश करने के लिए हरा धनिया

- फ्रेश क्रीम

- तेल

कैसे बनाएं दम आलू (Dum Aloo) 


दम आलू (Dum Aloo) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। अगर आप बड़े आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन्हें दो टुकड़ों में काट लें। उबले हुए आलू को ठंडा होने के बाद छिलका उतार लें। फिर फोर्क की मदद से आलू को छेदें। अब तेल गर्म करें और आलू को भूरा होने कर डीप फ्राई कर लें। फिर काजू और सूखी लाल मिर्च को 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखें।

जब भीग कर फूल जाएं को फिर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें। अब एक कटोरे में दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, तेज पत्ता और साबुत सूखी लाल मिर्च डालें। इसके तड़कने पर बारीक कटी प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। सुनहरा होने पर दही का मिक्स डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।

तैयार काजू का पेस्ट डालें और कुछ देर के लिए पकने दें। सब्जी में जरूर मुताबिक पानी डालें और गाढ़ी होने पर आलू भी डालें। अब कटी हुई कस्तूरी मेथी, कटा हुआ धनिया और फ्रेश क्रीम से गार्निश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…