24 घण्टे ऑनलाइन

आजादी के बाद पहली बार गरीबों के बारे में गंभीरता से सोचा गया : एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम स्थानीय…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
आजादी के बाद पहली बार गरीबों के बारे में गंभीरता से सोचा गया : एके शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम स्थानीय बहुद्देशीय भवन मंगलम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं—रोटी, कपड़ा और मकान—के बारे में गंभीरता से सोचकर उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ क्षेत्र में लगभग दो हजार लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। इनमें बड़ागांव एवं काझाखुर्द क्षेत्र की लगभग 650 महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बड़ागांव एवं काझाखुर्द की महिलाओं को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति किसी कारणवश इस योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी हर हाल में आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पीओ डूडा को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आवास निर्माण के दौरान नाली, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं ने मंत्री ए.के. शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें