24 घण्टे ऑनलाइन

केरल के पूर्व CM का 101 साल की उम्र में निधन

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन (VS Achuthanandan) का आज (सोमवार) को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 101 साल के थे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।…

24GhanteOnline
July 21, 2025
1 min read

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन (VS Achuthanandan) का आज (सोमवार) को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 101 साल के थे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

अच्युतानंदन (VS Achuthanandan) को देश के करिश्माई नेताओं में से एक माना जाता है। आठ दशक लंबे करियर में वो बड़े जननायक और वामदलों के सबसे मुखर वक्ता के तौर पर रहे।अच्युतानंदन का जन्म 20 अक्टूबर 1923 को अलपुझा के एक गरीब परिवार में हुआ था।

उन्होंने (VS Achuthanandan) कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया। वो एक दर्जी की दुकान और फिर कारखाने में काम करने लगे। फिर वामपंथी आंदोलन के दौरान उससे जुड़ गए।

अच्युतानंदन (VS Achuthanandan) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उन 32 नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अलग राह अपनाकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।