24 घण्टे ऑनलाइन

शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय का निधन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय (Prof. Nishith Rai) का आकस्मिक निधन हो गया है। वे मऊ जनपद के मझवारा ग्रामसभा के मूल निवासी थे। डॉ. राय रीजनल सेन्टर…

24GhanteOnline
August 19, 2025
2 min read

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय (Prof. Nishith Rai) का आकस्मिक निधन हो गया है। वे मऊ जनपद के मझवारा ग्रामसभा के मूल निवासी थे। डॉ. राय रीजनल सेन्टर फॉर अर्बन एण्ड इनवायरमेंट स्टडीज, लखनऊ के निदेशक के रूप में भी कार्यरत थे। साथ ही वे डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट समाचार पत्र के संस्थापक भी थे।

उनके छोटे भाई और पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर एक बजे तक सरोजिनी नायडू, लखनऊ स्थित उनके निजी आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद बैकुंठ धाम भैंसा कुंड पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

समाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार दिव्येन्दु राय ने बताया कि प्रो. राय (Prof. Nishith Rai) ने सैकड़ों लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों को रोजगार दिया और हर संभव मदद की। उनका मानना था कि बुराई तभी होती है जब कोई किसी की मदद करता है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, विपिन राय, सूरज राय और रामप्रवेश राय सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके पैतृक गांव मझवारा में भी शोक की स्थिति है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें