24 घण्टे ऑनलाइन

कोल्ड ड्रिंक पीने से चार बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में जहानाबाद के निसरा गांव में एक परिवार के चार बच्चों की कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीने से हालत खराब हो गई। चारों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया रात एक, जहां एक बच्चे की मौत हो…

24GhanteOnline
July 18, 2025
1 min read

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में जहानाबाद के निसरा गांव में एक परिवार के चार बच्चों की कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीने से हालत खराब हो गई। चारों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया रात एक, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के निसरा गांव निवासी गुड्डू और जुम्मा के चार बच्चे गुरूवार रात गांव के ही दुकान से कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) खरीद कर लाए थे। कोल्ड ड्रिंक पीते ही चारों बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टी होने लगी।

आनन-फानन में परिजनों ने चारों बच्चों आठ वर्षीय जोया, नौ वर्षीय हसन, पांच वर्षीय अलशिफ और एक चार वर्षीय अन्य बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जोया की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप लगाने से इनकार कर दिया ना ही कोई तहरीर दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह (Rajeev Kumar Singh) ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।