24 घण्टे ऑनलाइन

आगरा के चार दोस्त लद्दाख में लापता, पैंगोंग झील के पास सर्च ऑपरेशन तेज

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले चार दोस्त लद्दाख (Ladakh) में लापता हो गए हैं। पुलिस कई दिनों इनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। युवक के लापता होने से उनका परिवार काफी परेशान है।…

24GhanteOnline
January 14, 2026
2 min read
आगरा के चार दोस्त लद्दाख में लापता, पैंगोंग झील के पास सर्च ऑपरेशन तेज

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले चार दोस्त लद्दाख (Ladakh) में लापता हो गए हैं। पुलिस कई दिनों इनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। युवक के लापता होने से उनका परिवार काफी परेशान है। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को युवकों का आखिरी बार परिवार से संपर्क हुआ था। इसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया जा रहा है। पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चारों लापता युवकों की पहचान जयवीर चौधरी (27), शुदांशु फौजदार (25), यश मित्तल (25) और शिवम चौधरी (25) के तौर पर हुई है, जो कि यूपी के आगरा जिले के रहने वाले हैं। युवक एक ही ग्रुप हिस्सा थे। वह लद्दाख (Ladakh) घूमने के लिए एक साथ आगरा से निकले थे। उनके टूर में सब कुछ एकदम ठीक चल रहा था कि इस बीच 9 जनवरी को उनके मोबाइल फोन अचानक से बंद हो गए। परिवार का संपर्क उनसे टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन काफी घबरा गए।

पैंगोंग झील के पास आखिरी बार दिखे थे युवक


इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की गंभीरता हो देखते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत युवक की तलाश शुरू कर दी। कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। इस कारण चारों युवकों का परिवार काफी परेशान है। बताया जा रहा है कि आखिरी बार लापता युवकों को 9 जनवरी के दिन लद्दाख के पैंगोंग झील के पास देखा गया था। इसके बाद किसी ने भी उन्हें कहीं भी नहीं देखा। स्थानीय पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और लद्दाख प्रशासन ने कॉर्डिनेशन के साथ तलाशी अभियान तेज कर दिया।

तलाशी अभियान में लगी कई टीमें आसपास के इलाकों, होटल, होमस्टे और पर्यटन स्थलों पर फोटो दिखा-दिखाकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थलों में पोस्टर की मदद से चारों युवकों की तलाश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।