24 घण्टे ऑनलाइन

236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के…

24GhanteOnline
May 19, 2025
4 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बीच, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शुमार गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम योगी के विजन अनुसार नियोजन विभाग द्वारा इस विषय में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार, गोरखपुर के ताल नदौर में 236.40 करोड़ रुपए खर्च कर 50 एकड़ भूमि पर 18 महीनों में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों अनुरूप होगा निर्माण


गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) के मुख्य परिसर का निर्माण 45 एकड़ में होगा जबकि 5 एकड़ में अन्य सुविधाओं का विकास होगा। यह स्टेडियम एयरपोर्ट से 23.6 किमी, राप्तीनगर बस अड्डे से 22 किमी तथा गोरखपुर जंक्शन से 20.8 किमी की दूरी पर स्थित होगा तथा उत्तम कनेक्टिविटी को प्रशस्त करने के लिए इसे संपर्क मार्ग के जरिए गोखपुर-वाराणसी हाइवे (एनएच-24) से जोड़ने की तैयारी है। आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुसार इस 2 मंजिला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 7 मुख्य पिच व 4 प्रैक्टिस पिच होंगी तथा यह 30 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त होगा। यह स्टेडियम मल्टीपर्पज यूज मॉड्यूल पर बनेगा, यानी यहां इंटरनेशनल क्रिकेटिंग इवेंट्स के साथ ही अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा।

एंट्री गेट, 2 स्टैंड, 2 पवेलियन व 1500 गाड़ियों की पार्किंग का होगा निर्माण


गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) को ईपीसी मोड पर बनाए जाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत स्टेडियम परिसर में एंट्री गेट्स, सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट्स, ईस्ट व वेस्ट स्टैंड तथा नॉर्थ व साउथ पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। परिसर में 1500 गाड़ियों की पार्किंग की क्षमता भी होगी। ईस्ट स्टैंड में 14,490 तथा वेस्ट स्टैंड में 14,490 के दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यानी, इन दोनों स्टैंड्स में 28980 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। दोनों स्टैंड में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां दर्शकों के लिए कॉनकोर्स, टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, सर्विस रूम, फर्स्ट एड रूम, मर्केंडाइज स्टोर, वीडियो बोर्ड व मिड विकेट कैमरा प्लैटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा।

साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम का होगा निर्माण


नॉर्थ पवेलियन में 208 वीआईपी सीटिंग वाली गैलरी व 382 सीटिंग वाली मीडिया व ब्रॉडकास्टर्स गैलरी का निर्माण होगा। यहां ग्राउंड फ्लोर पर मीडिया एंट्रेंस लॉबी, ब्रॉडकास्टिंग कंट्रोल रूम, इक्विप्मेंट्स स्टोर रूम, किचन, स्टोर, सर्विसेस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा। पहले फ्लोर पर स्टेडियम सिक्योरिटी ऑफिसेस का निर्माण होगा जिसमें पुलिस, ब्रॉडकास्टिंग स्पॉन्सर रूम, मीडिया लाउंज व सर्विस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा। दूसरे फ्लोर पर रिटन प्रेस ट्रिब्यून, टीवी व रेडियो कॉमेंटेटर बॉक्स तथा मीडिया डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा। स्टेडियम की छत पर मेन कैमरा प्लैटफॉर्म का भी निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार, साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम व प्लेयर्स-मैच ऑफिशियल्स एरिया बनेगा। यहां पर भी वीआईपी और वीवीआईपी गैलरी का निर्माण होगा जिसकी क्षमता 1708 की होगी। यहां ग्राउंड फ्लोर पर प्लेयर्स लाउंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, प्लेयर व मैच ऑफिशियल चेंजिंग रूम (ड्रेसिंग रूम), डोपिंग कंट्रोल रूम, फर्स्ट एड रूम, वीवीआईपी एंट्रेंस लॉबी तथा मेन स्टेडियम किचन समेत विभिन्न सुविधाओं का निर्माण व विकास होगा।

इन सुविधाओं से भी युक्त होगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium)


* साउथ पवेलियन में मैच ऑफिशियल्स लाउंज, एंपायर-रेफरी बॉक्स, एंटी करप्शन बॉक्स, स्कोरर बॉक्स, 5 वीआईपी कॉर्पोरेट बॉक्स (प्रत्येक बॉक्स में 8 लोगों की सिटिंग व्यवस्था युक्त), वीआईपी लाउंज व डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा।
* स्टेडियम में प्रेसिडेंशियल सूइट, कॉर्पोरेट बॉक्स, व वीआईपी लाउंज का भी निर्माण होगा।
* इसके अतिरिक्त, स्टेडियम 60 मीटर ऊंची 4 मेन स्टेडियम स्पोर्ट्स लाइटिंग हाई मास्ट पोल्स, एचडीटीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए जरूरी फ्रेमवर्क, विभिन्न जोन का निर्धारण, सोलर पैनल्स व एनर्जी एफिशिएंट एचवीएसी सिस्टम से युक्त होगा।
* स्टेडियम परिसर को अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरनल रोड्स, ड्राइव-वे, कार पार्किंग, तूफान जल निकासी प्रणाली तथा वॉक इन पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…