शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में मारा गया
शामली : उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने बुधवार दोपहर को मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान को मार गिराया।बदमाश काे पुलिस ने जब सरेंडर करने काे कहा था ताे आराेपित ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही घायल है। इसके…

शामली : उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने बुधवार दोपहर को मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान को मार गिराया।बदमाश काे पुलिस ने जब सरेंडर करने काे कहा था ताे आराेपित ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही घायल है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गाेली चलाई, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फुरकान कैराना पलायन मामले में आरोपित था।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि कुख्यात अपराधी फुरकान कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी का रहने वाला था। उस पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि उसने रंगदारी न देने पर अगस्त 2014 में चौक बाजार में व्यापारी नेता विनोद सिंघल की हत्या की थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जेल से कुछ माह बाद छूटने पर कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी और न देने पर विनोद सिंघल जैसा हाल करने की धमकी दी।
उसके डर से व्यापारी और हिंदू परिवार करीब 346 लोग कैराना से पलायन कर गये थे। वह हिंदू परिवाराें के पलायन का मुख्य सूत्रधार भी था। वह कुख्यात मुकीम काला गैंग का सदस्य था। इस बीच वह कई बार जेल गया और जमानत पर छूट गया। साल 2021 में वह जेल गया फिर जमानत लेकर बाहर और तब से फरार चल रहा था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था।
एसपी ने बताया कि आज फुरकान की लोकेशन झिंझाना थानाक्षेत्र के रंगाना जंगल में मिली। पुलिस की टीम ने उसे घेराबंदी कर आत्मसमपर्ण के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया और सिपाही की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
